कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बियर बोतल से हमला कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने वाला फरार आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। जिले में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शराब दुकान के सामने मारपीट कर युवक को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया है।

मामला थाना कोनी क्षेत्र के अपराध क्रमांक 205/2026 से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने धारा 109, 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन सिंह ठाकुर, निवासी पौंसरा के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी महेंद्र सूर्यवंशी ने थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके भाई दीपक भार्गव के साथ आरोपी शिवा सिंह ठाकुर और अर्जुन सिंह ठाकुर ने शराब दुकान के सामने विवाद करते हुए हाथ-मुक्कों और बियर की बोतल से हमला कर दिया। हमले में दीपक भार्गव के सिर पर गंभीर चोट आई थी।

घटना की सूचना मिलते ही कोनी पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल विवेचना शुरू की। जांच के दौरान घायल की मेडिकल रिपोर्ट और डॉक्टर की राय ली गई, जिसमें चोट गंभीर प्रकृति की पाई गई। इसके बाद मामले में धारा 109 बीएनएस भी जोड़ी गई।

घटना के बाद से आरोपी अर्जुन सिंह ठाकुर लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम उसकी तलाश में लगातार जुटी हुई थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर उसे जिला अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया है। बिलासपुर पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post