डीपू पारा गार्डन के पास चाकू लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, तारबाहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तारबाहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को डीपू पारा गार्डन के पास आकस्मिक चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक स्टील का धारदार चाकू बरामद कर जब्त किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 मई 2026 को थाना तारबाहर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीतिश चौहान नामक युवक डीपू पारा गार्डन के पास धारदार हथियार लेकर संदिग्ध रूप से घूम रहा है। सूचना मिलते ही मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने डीपू पारा गार्डन के आसपास घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ा।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक नग स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसे पुलिस ने मौके पर जब्त कर लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान नीतिश चौहान (24 वर्ष), निवासी रेलवे कंस्ट्रक्शन कॉलोनी, गणेश मंदिर के पास, तारबाहर के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 164/2026 के तहत धारा 25 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, प्रधान आरक्षक प्रमोद कसेर एवं आरक्षक नुरूल कादिर की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि शहर में अवैध हथियार रखने वालों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post