तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 39 पाव देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, प्रहार अभियान के तहत कार्रवाई

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे “प्रहार अभियान” के तहत तखतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 39 नग देशी प्लेन मदिरा (7.020 लीटर) जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग 3120 रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 18 मई 2026 को की गई। मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना तखतपुर पुलिस ने टीम गठित कर क्षेत्र में दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान जिले में अवैध शराब, गांजा एवं नशीली दवाओं के खिलाफ लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनीष रजक (23 वर्ष), निवासी बेलसरी, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना तखतपुर प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, प्रधान आरक्षक गंगाधर कंवर, आरक्षक रामकुमार श्याम, हरिश यादव एवं नरेश निराला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post