बिलासपुर में वायरल वीडियो पर बवाल: जनप्रतिनिधियों ने बताया ‘भ्रामक’, कार्रवाई की मांग

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP) | सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को लेकर जिले में विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। ग्राम पंचायत से जुड़े जनप्रतिनिधि चंद्र प्रकाश सूर्यवंशी और खिलावन पटेल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि वीडियो के माध्यम से उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।





शिकायत में बताया गया है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर यह आरोप लगाया गया कि रेत घाट से जुड़े पैसों का बंटवारा किया जा रहा है। साथ ही वीडियो में यह भी दावा किया गया कि लेन-देन में पारदर्शिता नहीं बरती गई और इसमें जनप्रतिनिधियों की भूमिका संदिग्ध बताई गई है।

हालांकि, दोनों जनप्रतिनिधियों ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है। उनका कहना है कि जिस दिन की घटना को आधार बनाकर वीडियो बनाया गया, उस दिन पंचायत चुनाव से संबंधित खर्चों का हिसाब-किताब किया जा रहा था और पैसे का लेन-देन पूरी पारदर्शिता के साथ सभी के सामने हुआ था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका किसी भी रेत घाट से कोई लेना-देना नहीं है और न ही उसमें उनकी कोई साझेदारी है।

आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह पूरा लेन-देन एक सार्वजनिक स्थान पर हुआ था, जहां अन्य जनप्रतिनिधि, पत्रकार और आम नागरिक भी मौजूद थे। इसके बावजूद वीडियो को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत कर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिससे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।

शिकायतकर्ताओं ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में कहा है कि इस तरह के भ्रामक वीडियो न केवल उनकी छवि धूमिल कर रहे हैं, बल्कि समाज में गलत संदेश भी फैला रहे हैं। उन्होंने वीडियो पोस्ट करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post