8 मई को रिलीज होगी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘मोला लव होगे’, दर्शकों में उत्साह चरम पर

Social Activity BSP

रायपुर/बिलासपुर (Social Activity BSP)। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के दर्शकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बहुप्रतीक्षित छॉलीवुड फिल्म ‘मोला लव होगे’ 8 मई को पूरे प्रदेश में एक साथ रिलीज होने जा रही है। पारिवारिक मनोरंजन, लोक संस्कृति और नए अंदाज़ के साथ तैयार इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

फिल्म के निर्माता-निर्देशक अनुज राजवैद्य ने बताया कि ‘मोला लव होगे’ को छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और प्राकृतिक सुंदरता को ध्यान में रखकर बनाया गया है। फिल्म की शूटिंग प्रदेश के विभिन्न खूबसूरत लोकेशनों पर की गई है, जिससे दर्शकों को स्थानीय परिवेश की झलक बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी।

फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दमदार है। इसमें छॉलीवुड सुपरस्टार अनुज शर्मा के साथ राजेश अवस्थी, अनिकेत विश्वास और पूजा शर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि फिल्म में नए और अनुभवी कलाकारों का बेहतरीन तालमेल देखने को मिलेगा, जो कहानी को और मजबूत बनाता है।

संगीत के मामले में भी फिल्म को खास बनाया गया है। अनुज तिवारी, प्रतीक साहू और ओमकार वैष्णव जैसे संगीतकारों ने इसमें अपना योगदान दिया है, जबकि शेख अमीन, अनुज शर्मा, सुनिता साहू, कंचन जोशी और दीक्षा राजपूत ने अपनी आवाज से गीतों को सजाया है। फिल्म के गाने रिलीज से पहले ही दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुके हैं।

फिल्म की कहानी एक ऐसे युवा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सच्चे प्यार की तलाश में कई उतार-चढ़ावों से गुजरता है। इसमें रोमांस, कॉमेडी, इमोशन और ड्रामा का संतुलित मिश्रण देखने को मिलेगा, जो हर वर्ग के दर्शकों को जोड़ने की क्षमता रखता है।

गौरतलब है कि निर्देशक अनुज राजवैद्य की यह दूसरी छत्तीसगढ़ी फिल्म है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘बंधन’ को भी दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। ऐसे में ‘मोला लव होगे’ से भी इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें हैं।

निर्माताओं का दावा है कि यह फिल्म पूरी तरह पारिवारिक और साफ-सुथरे मनोरंजन से भरपूर है, जिसे दर्शक अपने परिवार के साथ सिनेमाघरों में एंजॉय कर सकते हैं। 8 मई को यह फिल्म प्रदेश के मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होगी।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post