Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। बिल्हा पुलिस ने सूने मकानों में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी हुए घरेलू सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लगभग 40 हजार रुपये मूल्य के घरेलू सामान जप्त किए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में चोरी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में थाना बिल्हा पुलिस द्वारा संदेहियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी।
इसी दौरान 12 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने आरोपी रजत यादव पिता मुन्ना यादव उम्र 26 वर्ष निवासी पत्थरखानभाठा थाना बिल्हा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आशीष यादव के साथ मिलकर 8 मई 2026 को पत्थरखान क्षेत्र के एक सूने मकान में चोरी करना स्वीकार किया।
आरोपियों ने मकान से टीवी, फ्रिज, कूलर, गैस सिलेंडर सहित अन्य घरेलू सामान और पांच हजार रुपये नगद चोरी किए थे। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है।
मामले में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 251/2026 के तहत धारा 331(4), 305(ए) एवं 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि फरार दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

