महिला सुरक्षा और लंबित मामलों के निराकरण को लेकर आईजी राम गोपाल गर्ग की रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक, एक माह में पुराने प्रकरण खत्म करने के निर्देश

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने महिला सुरक्षा और लंबित आपराधिक प्रकरणों के त्वरित निराकरण को लेकर रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित इस बैठक में बिलासपुर रेंज के सभी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।

बैठक में माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के पालन और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। आईजी राम गोपाल गर्ग ने निर्देश दिए कि एक वर्ष से अधिक पुराने लंबित मामलों के निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए और आगामी एक माह के भीतर पुराने प्रकरणों को शून्य करने का लक्ष्य पूरा किया जाए।

समीक्षा बैठक में लूट, डकैती, धोखाधड़ी, अपहरण और दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों की प्रकरणवार समीक्षा करने तथा राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में शीघ्र चालान न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया।

महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए आईजी ने ITSSO (Investigation Tracking System for Sexual Offence) के अंतर्गत दर्ज मामलों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देशित किया कि महिला संबंधी अपराधों के जिन प्रकरणों की जांच 60 दिनों से अधिक समय से लंबित है, उनका तत्काल निराकरण किया जाए। साथ ही 60 दिन की समय सीमा के भीतर वाले मामलों में लगातार साक्ष्य संकलन कर समय पर जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल, पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी, पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेंड्रा-मरवाही मनोज खिलारी, पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल ठाकुर, पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा निवेदिता पॉल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ निमीषा पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में आईजी राम गोपाल गर्ग ने सभी अधिकारियों को निर्देशों का सख्ती से पालन करने और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post