Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। चकरभाठा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर गेट नंबर 02 के पास से एक शराब कोचिया को वाहन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 60 पाव देशी प्लेन शराब और एक एक्टिवा वाहन जप्त किया गया है। मामले में आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 47 के तहत कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार, 25 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति एक्टिवा वाहन में भारी मात्रा में शराब लेकर बिक्री के उद्देश्य से चकरभाठा की ओर जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना स्तर पर टीम गठित कर ट्रांसपोर्ट नगर गेट नंबर 02 के पास घेराबंदी की गई।
मौके पर पुलिस ने एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 10 BZ 2608 की जांच की, जिसमें नीले रंग के बैग में 60 पाव देशी प्लेन शराब कुल 10.800 लीटर बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 4,800 रुपये बताई गई है।
पूछताछ में आरोपी ने शराब को बिक्री के लिए ले जाना स्वीकार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गेंद राम कौशिक (58 वर्ष), निवासी ग्राम बोडसरा थाना हिर्री, जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।
चकरभाठा पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

