Social Activity BSP
२५ मई २०२६ (Social Activity BSP)। एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन का सकारात्मक असर देखने को मिला है। पंडित सुन्दरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी प्रशासन ने SET (State Eligibility Test) उत्तीर्ण छात्रों को पीएचडी में इंटरव्यू के आधार पर सीधे प्रवेश देने का निर्णय लिया है, जिससे प्रदेशभर के हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
बताया गया कि एनएसयूआई द्वारा लंबे समय से यह मांग उठाई जा रही थी कि SET पास विद्यार्थियों को अनावश्यक जटिल प्रक्रियाओं से राहत देते हुए पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाया जाए। इसी मांग को लेकर एनएसयूआई प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में कुलपति महोदय एवं यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के चेयरमैन के नाम ज्ञापन सौंपा गया था।
प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने कहा कि यह केवल संगठन की जीत नहीं, बल्कि प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली छात्रों के अधिकारों की जीत है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हमेशा छात्रहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और भविष्य में भी शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और विद्यार्थियों के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
एनएसयूआई पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उच्च शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को नई दिशा और बेहतर अवसर मिलेंगे। संगठन ने उम्मीद जताई कि आगे भी छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

