चक्रधरनगर पुलिस की तत्परता से परिवार से मिला बिछड़ा मासूम, परिजनों ने जताया आभार

Social Activity BSP

रायगढ़ (Social Activity BSP) | थाना चक्रधरनगर पुलिस ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक बिछड़े मासूम बच्चे को उसके परिजनों से सुरक्षित मिलाया। जानकारी के अनुसार 10 मई 2026 की रात करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कमला नेहरू गार्डन के पास करीब 4 से 5 वर्ष का एक बच्चा अकेले घूमता हुआ परेशान हालत में दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही चक्रधरनगर थाना की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया।

पुलिसकर्मियों ने बच्चे को समझाइश देकर उससे जानकारी प्राप्त की, जिसमें उसने अपना नाम और मिट्ठूमुडा क्षेत्र का निवासी होना बताया। इसके बाद पुलिस टीम बच्चे को साथ लेकर संबंधित क्षेत्र पहुंची और उसके परिजनों की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान बच्चे का लगभग 8 वर्षीय बड़ा भाई मिला। दोनों बच्चों से पूछताछ के बाद पुलिस टीम उन्हें सुरक्षित उनके घर लेकर पहुंची और मासूम को उसकी मां के सुपुर्द किया।

अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिवार के लोगों ने राहत महसूस की और चक्रधरनगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं मानवीय संवेदनशीलता के लिए आभार व्यक्त किया।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post