प्रहार अभियान के तहत कोनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे “प्रहार अभियान” के तहत थाना कोनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान “प्रहार” चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार (IPS) के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर लगातार निगरानी और पेट्रोलिंग की जा रही थी।

दिनांक 27 मई 2026 को पेट्रोलिंग के दौरान ग्राम जलसो में पुलिस ने आरोपी विशाल वर्मा, पिता दिलहरण वर्मा, निवासी ग्राम जलसो, थाना कोनी, जिला बिलासपुर के कब्जे से अवैध रूप से रखी गई 45 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब ₹9,000 बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post