शराब पीने के लिए पैसे मांगकर युवक से मारपीट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस ने भेजा जेल

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। थाना सरकंडा अंतर्गत चौकी मोपका पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर युवक से मारपीट करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण में प्रार्थी योगेश देवांगन निवासी गुलाब नगर मोपका ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रोहित पटेल ने अपने एक साथी के साथ उसे मोपका चौक बुलाया था। वहां दोनों आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। पैसे देने से मना करने पर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए हाथ, मुक्के और बेल्ट से मारपीट की।

मामले में चौकी मोपका पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 13/26 के तहत धारा 119(1), 296, 115(2), 351(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस टीम ने लगातार तलाश कर आरोपी रोहित पटेल पिता तूलाराम पटेल उम्र 26 वर्ष निवासी शिवम सिटी मोपका को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post