ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने किया सरेंडर, रायगढ़ पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत किया गिरफ्तार

Social Activity BSP

रायगढ़ (Social Activity BSP)। रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत ऑनलाइन सट्टा और अवैध जुआ गतिविधियों पर लगातार की जा रही सख्त कार्रवाई का असर सामने आया है, जिसके चलते फरार चल रहा मुख्य आरोपी पिंटू हलवाई ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी पिंटू हलवाई पिता कन्हैया लाल हलवाई, उम्र 43 वर्ष, निवासी चांदमारी रायगढ़, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क का मुख्य संचालक था और गिरफ्तारी से बचने के लिए वह उत्तराखंड फरार हो गया था।

आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि पुलिस कार्रवाई और नेटवर्क से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के बाद वह दबाव में आ गया था और इसी कारण उसने अपना मोबाइल फोन भी नष्ट कर दिया था।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आत्मसमर्पण के दौरान आरोपी ने अपराध छोड़ने और मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई। इसके बाद उसे थाना कोतवाली पुलिस के सुपुर्द किया गया।

थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 237/2026 एवं 238/2026 के तहत धारा 4, 7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम में उसे गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर व्हाट्सऐप कॉलिंग और यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालन की बात स्वीकार की।

पुलिस ने आरोपी से 2000 रुपये नकद जब्त किए हैं। इससे पूर्व साइबर और कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में उसके नेटवर्क से जुड़े कई आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जिनसे मोबाइल फोन, डिजिटल ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड, सट्टा संचालन से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, 2.69 लाख रुपये नकद और नोट गिनने की मशीन बरामद की गई थी।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post