जानकी होटल में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की रेड, होटल मैनेजर गिरफ्तार

Social Activity BSP

रायगढ़ (Social Activity BSP)। “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रामलीला मैदान स्थित जानकी होटल में रेड कर होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल के काउंटर पर अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री की जा रही है, जिसके आधार पर थाना साइबर और थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान होटल मैनेजर सुरेन्द्र पटेल काउंटर पर मौजूद मिला, जिसने पूछताछ में अवैध शराब बिक्री की बात स्वीकार की।

तलाशी के दौरान काउंटर से 05 नग सीम्बा बीयर, 01 नग ग्रांड फादर बीयर, 07 नग हंटर बीयर, 06 नग केन बीयर, 01 बोतल ब्लेंडर स्प्राइट, 01 बोतल सिग्नेचर, 01 बोतल मैजिक मोमेंट और 01 बोतल ओल्ड हैबिट अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने कुल 13.100 बल्क लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 6,350 रुपये है, तथा बिक्री की रकम 500 रुपये जब्त किए हैं।

आरोपी सुरेन्द्र पटेल पिता शिव कुमार पटेल, उम्र 37 वर्ष, निवासी कटनी (मध्यप्रदेश), हाल मुकाम जानकी होटल रायगढ़ के खिलाफ धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post