ऑपरेशन आघात: तमनार-खरसिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 34 लीटर महुआ शराब जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

रायगढ़ (Social Activity BSP)। रायगढ़ जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार और खरसिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में कुल 34 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।




वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत तमनार पुलिस ने ग्राम उत्तर रेगांव में दबिश देकर आरोपी बसंत सिदार (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से तीन प्लास्टिक जरीकेन में रखी 15 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

वहीं, चौकी खरसिया पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 19 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पहली कार्रवाई तेलीकोट घरसापार क्षेत्र में की गई, जहां आरोपी शैलेन्द्र महिस के कब्जे से करीब 7 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। दूसरी कार्रवाई ग्राम अंजोरीपाली में की गई, जहां आरोपी दुबे सिंह राठिया को 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ा गया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post