हत्या मामले में फरार आरोपी झारखंड से गिरफ्तार, सिरगिट्टी पुलिस को बड़ी सफलता

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। सिरगिट्टी पुलिस को हत्या के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के आरोपी को झारखंड से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी घटना के दिन से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, थाना सिरगिट्टी में दर्ज अपराध क्रमांक 378/2026 के तहत हत्या के मामले में आरोपी सुगड टोप्पनो (27 वर्ष) निवासी रंगामाटी, जिला रांची (झारखंड) को गिरफ्तार किया गया है, जो वर्तमान में प्रगति नगर सिरगिट्टी में रह रहा था।

मामले में प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका बड़ा भाई विनोद लोमदा 18 मई 2026 को राउरकेला पैसे लेने जाने की बात कहकर घर से निकला था। बाद में उसकी पत्नी पूनम लोमदा ने परिवार को बताया कि विनोद काम के सिलसिले में वहीं रुक गया है। जांच और पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी पत्नी ने अपने प्रेमी सुगड टोप्पनो और अन्य साथियों के साथ मिलकर विनोद लोमदा को पैसे दिलाने के बहाने झारखंड से बिलासपुर लाया और रेलवे पटरी किनारे उसकी हत्या कर शव को पानी भरे कीचड़ में फेंक दिया।

पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी पूनम लोमदा को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी सुगड टोप्पनो घटना के बाद से फरार था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा विशेष टीम गठित कर झारखंड भेजी गई। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर बिलासपुर लाया गया और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post