सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिरगिट्टी पुलिस ने रायपुर से दबोचा

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिशन सिक्योर सिटी के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने आरोपी को रायपुर से पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपी के कब्जे से करीब ₹1.50 लाख मूल्य के सोना-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं।

मामला उस समय सामने आया जब प्रार्थी अपनी सास की तबीयत खराब होने की सूचना पर 13 मई 2026 को मकान में ताला लगाकर पत्नी के साथ राजिम चला गया था। 19 मई को मोहल्ले वालों ने मकान का ताला टूटा होने की जानकारी दी। वापस लौटने पर प्रार्थी ने देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है और अलमारी में रखे सोना-चांदी के जेवर गायब हैं। शिकायत पर सिरगिट्टी थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने संदिग्धों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विशाल अग्रवाल को रायपुर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसके कब्जे से करीब ₹1.50 लाख कीमत के जेवर बरामद किए गए।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि चोरी के कुछ जेवर सरकण्डा निवासी सोनार राजेश सोनी को बेचे गए थे। पुलिस ने उसके पास से सोने के कान के टॉप्स, मांग टीका और अंगूठी भी जप्त की है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post