ऑपरेशन आघात के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 40 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Social Activity BSP

रायगढ़ (Social Activity BSP)। रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धरमजयगढ़ और खरसिया क्षेत्र से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार, धरमजयगढ़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दुर्गापुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी अनिल कुमार शर्मा (21 वर्ष) को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से जरीकेन और प्लास्टिक बोतलों में रखी 25 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2,500 रुपये बताई गई है। पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।


वहीं, चौकी खरसिया पुलिस ने मालधक्का रोड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए आरोपी मनोज धर्मा (32 वर्ष) निवासी मौहापाली को 15 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक डिब्बे में रखी शराब जब्त की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 3,000 रुपये बताई गई है।

दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब, गांजा और अन्य नशीले पदार्थों के कारोबारियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आमजन से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post