रायगढ़ पुलिस और IMA का मेगा हेल्थ कैंप, 400 पुलिसकर्मियों व परिजनों ने उठाया मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

Social Activity BSP

रायगढ़ (Social Activity BSP)। रायगढ़ पुलिस और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) रायगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में उर्दना पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए एक मेगा हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। शिविर में करीब 400 पुलिसकर्मियों एवं उनके परिवारजनों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, जांच और दवाइयों का लाभ लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रकाश मिश्रा, IMA रायगढ़ के अध्यक्ष डॉ. प्रभात पटेल, सचिव डॉ. राजकुमार गुप्ता सहित अन्य चिकित्सकों की उपस्थिति में किया गया।








एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी और व्यस्तता के कारण अक्सर अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर देते हैं। ऐसे शिविरों के माध्यम से बीमारियों की शुरुआती अवस्था में पहचान कर समय पर इलाज संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जवान ही अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन कर सकता है।

शिविर में मेडिसिन, सर्जरी, ईएनटी, नेत्र, त्वचा, अस्थि रोग, किडनी, दंत, बाल रोग, मनोरोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग सहित कई विशेषज्ञ विभागों के चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों को नि:शुल्क परामर्श, दवाइयां, ब्लड टेस्ट, एक्स-रे, सोनोग्राफी, ईसीजी और ईको जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर जांच के लिए विशेष मोबाइल कैंसर केयर एंबुलेंस भी उपलब्ध रही, जिसमें 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं की नि:शुल्क जांच की गई।

स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कई पुलिसकर्मियों में उच्च रक्तचाप और ब्लड शुगर जैसी समस्याएं सामने आईं, जिनकी पहले जानकारी नहीं थी। चिकित्सकों ने उन्हें दवाइयों के साथ बेहतर खानपान, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह भी दी।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post