विवाहेत्तर प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, सकरी पुलिस ने पिता-पुत्र को चंद घंटों में लिया अभिरक्षा में

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। सकरी थाना क्षेत्र में विवाहेत्तर प्रेम संबंध के चलते युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को अपराध दर्ज होने के कुछ घंटों के भीतर अभिरक्षा में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 को प्रार्थी जितेंद्र कुमार बघेल ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई दावेन्द्र कुमार बघेल (30 वर्ष) सुबह घर से मोटरसाइकिल लेकर निकला था। दोपहर में रिश्तेदार से सूचना मिली कि सैदा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रीना कामले ने बताया कि दावेन्द्र को उसके घर में बंद कर पति और बेटे द्वारा मारपीट की जा रही है।

परिजन मौके पर पहुंचे तो मकान का निचला दरवाजा बंद मिला। पीछे की खिड़की से ऊपर कमरे में जाने पर दावेन्द्र बघेल बेड के पास मृत अवस्था में पड़ा मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए सकरी पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने शिव कामले (49 वर्ष) और उसके विधि से संघर्षरत पुत्र को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक और आरोपी की पत्नी के बीच करीब दो वर्षों से प्रेम संबंध थे, जिसकी जानकारी एक माह पहले आरोपी को हुई थी। आरोपी ने पत्नी को मृतक से संबंध खत्म करने के लिए कहा था।

पुलिस के मुताबिक, 30 मई को मृतक रीना कामले को सिम कार्ड देने सैदा पहुंचा था, जहां आरोपी ने उसे देख लिया। घर बुलाकर समझाने के दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपी पिता-पुत्र ने प्लास्टिक की सुतली और मोबाइल के केबल तार से गला घोंटकर हत्या कर दी

सकरी पुलिस ने दोनों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर न्यायिक रिमांड की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश साहू समेत पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की सराहना की गई है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post