“ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ग्राम उरबा में 12 लीटर महुआ शराब जब्त

Social Activity BSP

रायगढ़ (Social Activity BSP)। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस ने ग्राम उरबा में शराब रेड कार्रवाई करते हुए 12 लीटर महुआ शराब जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम उरबा दर्रीपारा निवासी एक व्यक्ति अपने बाड़ी में अवैध बिक्री के लिए महुआ शराब छिपाकर रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान रामकुमार यादव (32 वर्ष) निवासी दर्रीपारा उरबा थाना तमनार मौके पर मिला। पूछताछ में आरोपी ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार किया। आरोपी ने अपने घर की बाड़ी में बिक्री के लिए छिपाकर रखी 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी करीब 12 लीटर महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2,400 रुपये बताई गई, पुलिस के समक्ष प्रस्तुत की।

पुलिस ने अवैध महुआ शराब को जब्त कर आरोपी के खिलाफ थाना तमनार में धारा 34(2), 59-क आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कई अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायगढ़ पुलिस के अनुसार, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post