महिला से अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने वाला अधेड़ गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Social Activity BSP

रायगढ़ (Social Activity BSP)। रायगढ़ जिले के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में एक महिला से कथित अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने के मामले में महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अधेड़ आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शिकायत मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 मई 2026 को करीब 30 वर्षीय महिला ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने आरोप लगाया कि ग्राम पतरापाली कोतरलिया निवासी माधो घोष उर्फ माधव यादव (65 वर्ष) ने उसके साथ गलत नियत से अशोभनीय व्यवहार किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के मुताबिक, घटना 18 मई की सुबह की है, जब महिला अपने पति की तलाश में आरोपी के दुकान के पास पहुंची थी। आरोप है कि आरोपी ने महिला को बैठाकर उसके पति को फोन से बुलाने की बात कही और कुछ देर बाद बाहर का गेट बंद कर उसे पकड़कर अंदर ले जाने का प्रयास किया। महिला द्वारा शोर मचाने और विरोध करने पर वह आरोपी के चंगुल से निकलकर वहां से भागने में सफल रही।

पीड़िता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपने पति और परिजनों को दी, जिसके बाद महिला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई गई। मामले में महिला थाना रायगढ़ पुलिस ने आरोपी माधो घोष उर्फ माधव यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। रायगढ़ पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post