Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। सकरी पुलिस ने चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, 30 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सकरी शराब भट्ठी रोड जाने वाले रास्ते में एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा रहा है। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सकरी थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश साहू के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर आरोपी राजेश मरकाम (32 वर्ष) निवासी अटल आवास सकरी को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

