हत्या की साजिश में शामिल 5 साल से फरार आरोपी उड़ीसा से गिरफ्तार, देशी कट्टा उपलब्ध कराने का आरोप

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। सरकंडा थाना अंतर्गत मोपका चौकी पुलिस ने हत्या की साजिश रचने और देशी कट्टा व कारतूस उपलब्ध कराने के मामले में पांच वर्षों से फरार आरोपी को उड़ीसा से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, अपराध क्रमांक 1371/2021 में आरोपी कुंदन सागर उर्फ कुंदन शाह (28 वर्ष) निवासी राजगंगपुर, जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पर हत्या की साजिश में शामिल होने और अवैध हथियार उपलब्ध कराने का आरोप है।

मामले की जांच में सामने आया था कि 23 अक्टूबर 2021 को सरकंडा पुलिस को सूचना मिली थी कि बंगालीपारा क्षेत्र में कुछ युवक गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की और आरोपी सुमेश कश्यप को पकड़कर पूछताछ की। जांच में खुलासा हुआ कि वह अपने साथियों रॉकी उर्फ करण कश्यप और किशन कश्यप के साथ पुरानी रंजिश के चलते मोंटी कश्यप की हत्या की साजिश रच रहा था।

पुलिस के मुताबिक, हत्या के लिए आरोपी कुंदन सागर से देशी कट्टा और कारतूस मंगाए गए थे। हालांकि, वारदात को अंजाम देने से पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे। उस दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद किए थे।

पूर्व में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था, जबकि मुख्य साजिशकर्ता कुंदन सागर घटना के बाद से फरार चल रहा था। मोपका चौकी पुलिस की टीम ने तकनीकी सूचना के आधार पर उड़ीसा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post