एसईसीएल मुख्यालय के 13 कर्मियों को सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले 13 कर्मियों को सम्मानपूर्वक भावभीनी विदाई दी गई। मुख्यालय स्थित सीएमडी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल, पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा समस्त भुगतान के चेक प्रदान किए गए।

मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में निदेशक तकनीकी (संचालन) एन फ्रैंकलिन जयकुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) डारला सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र, विभागाध्यक्ष, श्रमसंघ प्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शीर्ष प्रबंधन ने अपने संबोधन में कहा कि कंपनी की सफलता में सेवानिवृत्त कर्मियों के कार्यकौशल, अनुभव और समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है तथा उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा।

प्रबंधन ने सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य और सुखद जीवन की कामना करते हुए कहा कि कंपनी परिवार उनके योगदान के प्रति सदैव आभारी रहेगा। वहीं, सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने भी एसईसीएल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय और कार्य के प्रति निष्ठा देखने को मिली।

कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने किया।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post