ऑपरेशन आघात: रायगढ़ पुलिस ने 98 नशीली इंजेक्शन के साथ आरोपी को दबोचा

Social Activity BSP

रायगढ़ (Social Activity BSP)। रायगढ़ पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत नशीली इंजेक्शन की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 98 प्रतिबंधित नशीली इंजेक्शन जब्त की हैं, जिन्हें ओडिशा से लाकर रायगढ़ में बेचने की तैयारी की जा रही थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चक्रधरनगर थाना और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि मरीन ड्राइव रोजगार कार्यालय के पास एक युवक बड़ी मात्रा में नशीली इंजेक्शन बिक्री के उद्देश्य से बैठा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।

पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन टीम ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मनीष डंडरिया (22 वर्ष) निवासी झारसुगुड़ा (ओडिशा) हाल मुकाम रायगढ़ बताया। आरोपी के पास से 98 नग NRXPENTAZOCINE LACTATE INJECTION I.P. (ZOXIFIX) बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 5,953 रुपये बताई गई है।

पूछताछ के दौरान आरोपी इंजेक्शन बिक्री के लिए रखना स्वीकार किया, लेकिन उनके संबंध में कोई वैध दस्तावेज या अनुमति प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने विधिवत जब्ती कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस अब नशीली इंजेक्शन की सप्लाई चेन और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और आमजन से भी ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post