Social Activity BSP
मनेन्द्रगढ़ (Social Activity BSP) | मौलाना तौसीफ रज़ा मज़हरी की ट्रेन में हुई संदिग्ध मृत्यु को लेकर देशभर में विरोध तेज हो गया है। तहफ्फुज़-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट (TNRAT) द्वारा न्याय की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित कई स्थानों पर प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में TNRAT की टीम ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा देने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग रखी गई।
वहीं राजस्थान के जोधपुर में संगठन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन कर इस घटना के खिलाफ आक्रोश जताया। प्रदर्शन के बाद प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए स्पष्ट किया गया कि जब तक दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई नहीं होती और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
संगठन के पदाधिकारियों ने इस घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि इससे रेलवे यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने मांग की कि मामले की गहन जांच कर दोषियों को बेनकाब किया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।
TNRAT ने देशभर के नागरिकों से अपील की है कि वे न्याय की इस लड़ाई में साथ दें और पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने में सहयोग करें। संगठन ने साफ किया है कि न्याय मिलने तक विरोध और आंदोलन जारी रहेगा।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

