Social Activity BSP
संस्था की ओर से बताया गया कि यह आयोजन केवल योगाभ्यास तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों को आत्मिक सशक्तिकरण, सकारात्मक सोच और आध्यात्मिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास भी करेगा। कार्यक्रम का मुख्य संदेश रखा गया है—
“जीवन खुशियों से भरे... आओ बिलासपुर योग करें...”
12 विशेष सत्रों के जरिए मिलेगा जीवन प्रबंधन का मार्गदर्शन
योग महोत्सव में दिनभर 12 विशेष विषय आधारित सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें प्रतिभागियों को सरल राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया जाएगा। साथ ही जीवन में आने वाली विभिन्न मानसिक और सामाजिक चुनौतियों से निपटने के उपाय भी बताए जाएंगे।
विशेष सत्रों में शामिल प्रमुख विषयों में स्थायी खुशी एवं मानसिक शांति, क्रोध और तनाव से मुक्ति, सकारात्मक सोच एवं आत्मविश्वास, विद्यार्थियों के लिए एकाग्रता योग, रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य, आत्मसम्मान एवं व्यक्तित्व विकास, कार्यक्षेत्र में सफलता और ऊर्जा तथा आध्यात्मिक जीवनशैली का महत्व शामिल हैं।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम में हर घंटे केवल एक मिनट का मेडिटेशन भी कराया जाएगा, जिससे लोग अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच भी मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव कर सकें।
कहीं भी, कभी भी किया जा सकता है राजयोग मेडिटेशन
कार्यक्रम की संचालिका ब्रह्माकुमारी मंजु दीदी ने बताया कि राजयोग मेडिटेशन की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे किसी विशेष स्थान या लंबे समय की आवश्यकता के बिना भी किया जा सकता है। व्यक्ति घर, कार्यालय, यात्रा या दैनिक कार्यों के बीच भी कुछ समय स्वयं के लिए निकालकर मानसिक शांति और आत्मिक ऊर्जा प्राप्त कर सकता है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अधिकांश लोग चिंता, भय, क्रोध, असुरक्षा और मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। ऐसे में योग और मेडिटेशन जीवन को संतुलित, सकारात्मक और खुशहाल बनाने का प्रभावी माध्यम बन सकता है।
डिजिटल सुविधा और QR कोड से जुड़ेगा जनसहभागिता अभियान
योग महोत्सव को अधिक व्यवस्थित और जनोपयोगी बनाने के लिए संस्था द्वारा डिजिटल व्यवस्था भी विकसित की गई है। प्रतिभागियों की सुविधा के लिए व्यक्तिगत पंजीयन, संस्थागत पंजीयन, कार्यक्रम स्थल लोकेशन तथा YouTube Live प्रसारण हेतु अलग-अलग QR Code जारी किए गए हैं, ताकि देश-विदेश में रहने वाले लोग भी इस आयोजन से जुड़ सकें।
22 जून से नि:शुल्क राजयोग मेडिटेशन कोर्स
योग महोत्सव के अगले दिन यानी 22 जून 2026 से टिकरापारा एवं राजकिशोर नगर सेवाकेंद्र में नि:शुल्क राजयोग मेडिटेशन बेसिक कोर्स की शुरुआत भी की जाएगी। इस प्रशिक्षण में आत्मा, परमात्मा, कर्म सिद्धांत, सकारात्मक चिंतन और मानसिक शांति जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।
संस्था ने बिलासपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और योग प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
कार्यक्रम स्थल:
शिव-अनुराग भवन, स्मृति-वन के पास, राजकिशोर नगर, बिलासपुर
समय:
21 जून 2026, सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक
संपर्क:
ब्रह्माकुमारी मंजु दीदी – 98938-82767
बी.के. गायत्री बहन – 91097-73705
बी.के. ईश्वरी बहन – 88199-26232
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
.jpeg)
.jpeg)


.jpeg)

.jpeg)






.jpeg)

