बिलासपुर छात्रावास में बवाल: छात्राओं का अधीक्षिका पर गंभीर आरोप, भोजन में कटौती और वसूली के खिलाफ प्रदर्शन

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। शहर के एक छात्रावास में रहने वाली छात्राओं ने अधीक्षिका के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि छात्रावास में लंबे समय से कई अनियमितताएं चल रही हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

छात्राओं के मुताबिक, अधीक्षिका की बेटी छात्रावास परिसर में रह रही है और कथित तौर पर दो कमरों पर कब्जा किए हुए है। इसके साथ ही भोजन व्यवस्था में कटौती, शासन से मिलने वाले बजट के अनुरूप भोजन नहीं देने तथा विभिन्न फॉर्मों के नाम पर अतिरिक्त राशि वसूले जाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं।










छात्राओं ने बताया कि वे अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय भी पहुंची थीं, जहां से मामला ट्राइबल विभाग को भेजा गया था। हालांकि उनका कहना है कि अब तक किसी प्रकार की प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। छात्राओं का आरोप है कि जांच के लिए पहुंची विभागीय अधिकारी ने अधीक्षिका से चर्चा की, लेकिन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं सुना गया।

मामले की जानकारी मिलने पर मीडिया टीम भी मौके पर पहुंची और संबंधित अधिकारी से पक्ष जानने की कोशिश की। हालांकि, मीडिया कर्मियों के अनुसार अधिकारी ने कैमरे पर बयान देने से इनकार कर दिया और कैमरा बंद करने का आग्रह करते हुए बिना प्रतिक्रिया दिए वहां से निकलने का प्रयास किया।

इस दौरान छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर विरोध जारी रखा और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। उनका कहना है कि जब तक मामले की पारदर्शी जांच कर उचित कार्रवाई नहीं की जाती, वे अपनी आवाज बुलंद करती रहेंगी।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post