किसानों की समस्याओं को लेकर बिलासपुर में कांग्रेस और किसानों का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर सौंपा ज्ञापन

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को बिलासपुर में कांग्रेसजनों और किसानों ने संयुक्त रूप से जोरदार प्रदर्शन किया। समय पर खाद, बिजली, पानी, बीज और डीजल उपलब्ध नहीं होने से नाराज किसानों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की।

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि खेती-किसानी के महत्वपूर्ण समय में आवश्यक संसाधनों की कमी के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे फसल उत्पादन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि पर्याप्त खाद नहीं मिलने, अनियमित बिजली आपूर्ति, सिंचाई के लिए पानी की कमी और बीज की अनुपलब्धता से कृषि कार्य प्रभावित हो रहे हैं। वहीं डीजल की उपलब्धता और बढ़ती लागत को लेकर भी किसानों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की।








कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल साबित हो रही है। प्रदर्शन के बाद कांग्रेसजनों और किसानों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए किसानों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post