बिजली कटौती से नाराज़ लोगों ने नेहरू नगर में किया चक्का जाम, आपूर्ति बहाल होने पर समाप्त हुआ प्रदर्शन

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। सिंधी कॉलोनी एवं भक्त कंवरराम नगर क्षेत्र में रविवार शाम करीब 4 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लंबे समय तक बिजली नहीं आने से पेयजल संकट भी गहरा गया, जिसके विरोध में नागरिकों ने नेहरू नगर स्थित बिजली विभाग कार्यालय के सामने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन समाप्त करने की अपील की तथा बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया।



कुछ समय बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल होने पर प्रदर्शनकारियों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया।

स्थानीय नागरिकों का कहना था कि लंबे समय तक बिजली गुल रहने से पानी की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी। उनका आरोप था कि बिजली विभाग की ओर से न तो बिजली बंद होने का कारण बताया गया और न ही आपूर्ति बहाल होने का संभावित समय, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती गई।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post