TNRAT की शिकायत पर रायपुर में नाजिया इलाही के खिलाफ FIR दर्ज, संगठन ने बताया देश की तीसरी कार्रवाई

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। तहफ्फुज-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट (TNRAT) की शिकायत पर रायपुर में नाजिया इलाही के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने का दावा संगठन ने किया है। ट्रस्ट के अनुसार यह देशभर में उनके खिलाफ दर्ज तीसरी एफआईआर है।

संगठन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, TNRAT के छह राज्यों के महाप्रभारी मोहम्मद बिलाल रज़ा क़ादरी के प्रयासों से रायपुर में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक कथित आपत्तिजनक सामग्री में पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम तथा उम्मुल मोमिनीन हज़रत आयशा सिद्दीका रज़िअल्लाहु अन्हा के संबंध में अपमानजनक टिप्पणियां की गई थीं।

संगठन का कहना है कि शिकायत के साथ उपलब्ध डिजिटल साक्ष्य सक्षम प्राधिकारी को सौंपे गए, जिसके आधार पर कानून के तहत एफआईआर दर्ज की गई। TNRAT ने इसे संवैधानिक और कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई कार्रवाई बताते हुए कहा कि पर्याप्त साक्ष्यों के साथ शिकायत प्रस्तुत करने पर कानून के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई संभव होती है।

ट्रस्ट ने अपने बयान में कहा कि वह हमेशा शांतिपूर्ण, संवैधानिक और कानूनी तरीकों से कार्य करता आया है तथा भविष्य में भी इसी मार्ग का अनुसरण करेगा। संगठन ने सभी नागरिकों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ गतिविधियों से दूर रहने तथा न्याय प्राप्त करने के लिए केवल कानूनी और संवैधानिक माध्यमों का सहारा लेने की अपील की है।

(नोट: यह समाचार TNRAT द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति एवं उसके दावों पर आधारित है। एफआईआर दर्ज होने तथा मामले के तथ्यों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि अथवा आरोपी पक्ष की प्रतिक्रिया समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सकी है।)


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post