Social Activity BSP
२९ जून २०२६ (Social Activity BSP)। मुकद्दस सफर-ए-हज से सकुशल वापसी पर हज्जन अफसाना सैफी (रूबी) साहिबा का परिजनों, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर सभी ने उन्हें हज की मुबारकबाद देते हुए उनके लिए दुआ की कि अल्लाह तआला उनका हज मकबूल फरमाए, तमाम इबादतों और दुआओं को कबूल करे तथा उनके घर को रहमत, बरकत, सेहत, सुकून और खुशियों से भर दे।
उपस्थित लोगों ने कहा कि हज का यह मुकद्दस सफर ईमान, सब्र, शुक्र और इबादत का प्रेरणादायक संदेश देता है। दुआ की गई कि हज की रूहानियत और नेकियों की रोशनी उनके जीवन को हमेशा मुनव्वर रखे तथा उनकी दुआओं का फ़ैज़ सभी को नसीब हो।
स्वागत समारोह में हाजी अफजल सैफी, हज्जन सोफिया बेगम, इस्माइल भाईजान, अफरोजा (रानू बाजी), आसिफ भाईजान, आसमा बाजी, अनीश सैफी, सोनम पारेकर, अन्य परिजन एवं रिश्तेदार उपस्थित रहे। साथ ही भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री अलीम अंसारी, समाजसेवी दीपक साहू, हसन अली सहित अनेक शुभचिंतकों ने भी हज्जन अफसाना सैफी (रूबी) को हज की मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं खुशहाल जीवन की कामना करते हुए कहा कि हाजी अल्लाह के मेहमान होते हैं और उनकी वापसी अपने साथ रहमत, बरकत एवं दुआओं की सौगात लेकर आती है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

