लापता बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, चकरभाठा में रहस्यमयी मौत की जांच शुरू

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। बिलासपुर जिले के चकरभाठा क्षेत्र में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जगतार सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जगतार सिंह पिछले कुछ समय से लापता थे। परिजनों ने उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट एक दिन पहले ही चकरभाठा थाने में दर्ज कराई थी। इसके अगले दिन सेंट्रल पॉइंट के सामने स्थित एक कॉलोनी के पास उनका शव औंधे मुंह पड़ा मिला।





घटनास्थल के पास मृतक के जूते और पैंट बरामद हुए, जबकि कुछ दूरी पर उनकी स्कूटी खड़ी मिली। घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

सूचना मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वाड की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने मामले में किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post