रतनपुर पुलिस की कार्रवाई, इलेक्ट्रिक स्कूटी से शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार; 30 पाव शराब जब्त

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। रतनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रिक स्कूटी से घूम-घूमकर शराब बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 30 पाव शराब (20 पाव देशी प्लेन एवं 10 पाव गोवा अंग्रेजी शराब) सहित परिवहन में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी जब्त की है।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत 29 जून 2026 को सूचना मिली कि एक व्यक्ति इलेक्ट्रिक स्कूटी से शनिचरी चौक करैहापारा क्षेत्र में घूम-घूमकर शराब बेच रहा है।

सूचना के आधार पर रतनपुर थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी रामकुमार पाटले (52), निवासी खंडोबा मंदिर के पास, रतनपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब एवं 10 पाव गोवा अंग्रेजी शराब, कुल 5.400 लीटर शराब जिसकी अनुमानित कीमत 2,800 रुपये है, बरामद की गई। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी भी जब्त की गई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक दिनेश कांत, आरक्षक धनराज कुम्भकार एवं बंटी चन्द्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post