एसईसीएल मुख्यालय के 9 अधिकारी-कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई, योगदान को किया गया याद

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) मुख्यालय, बिलासपुर से 30 जून 2026 को सेवानिवृत्त हुए नौ अधिकारी एवं कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सीएमडी कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा सेवानिवृत्ति संबंधी सभी देयकों का चेक प्रदान किया गया।

मुख्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में निदेशक (तकनीकी-संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (तकनीकी-योजना एवं परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र, विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह में महाप्रबंधक (सिविल) भानु सिंह, मुख्य प्रबंधक (उत्खनन) शैवाल सक्सेना, प्रबंधक (मानव संसाधन) एवं लोक सूचना विभाग के मनीष कुमार जूलियट, उप प्रबंधक (सर्वे) संजय कुमार चौधरी, वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक (राजभाषा) सुधीर कुमार सिंह, कार्यालय अधीक्षक विजय कुमार झा, वरिष्ठ सुरक्षा निरीक्षक प्रमोद कुमार राही, असिस्टेंट सुपरवाइजर नारायण प्रसाद शर्मा तथा सुरक्षा उप निरीक्षक नरेश कुमार ढीमर को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर शीर्ष प्रबंधन ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों की निष्ठा, कार्यकुशलता और समर्पण से ही कंपनी ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। साथ ही सभी के स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एसईसीएल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था में टीम भावना के साथ कार्य करने का अवसर मिला और यहां के अधिकारी एवं कर्मचारी हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते रहे।

कार्यक्रम का संचालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने प्रस्तुत किया।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post