मंगला में करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन, उपमुख्यमंत्री ने मुक्तिधाम और सामुदायिक भवन के लिए की बड़ी घोषणाएं

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बुधवार को मंगला स्थित माता चौरा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास को गति देने के उद्देश्य से कई नई घोषणाएं भी की गईं।





कार्यक्रम में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष राजा पांडे, महापौर पूजा विधानी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल, प्रणव शर्मा समदरिया सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार समन्वित रूप से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि अब केवल भूमिपूजन ही नहीं, बल्कि तय समय सीमा में विकास कार्यों का लोकार्पण भी सरकार की कार्य संस्कृति का हिस्सा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिलासपुर एवं पूरे छत्तीसगढ़ में सड़क, रेलवे, पेयजल और शहरी विकास के क्षेत्र में तेजी से हो रहे कार्यों का उल्लेख किया।







उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में बिलासपुर नगर निगम को 437 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने मंगला क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को और मजबूत करने का भरोसा दिलाते हुए मुक्तिधाम के विकास के लिए 50 लाख रुपये, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये तथा मंगला के लिए पृथक जल आवर्धन योजना की घोषणा की।

बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में अब तक एक हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, पेयजल, नाली, सामुदायिक भवन सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का कार्य लगातार जारी है और भविष्य में भी विकास की यह गति बनी रहेगी।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विश्वास जताया कि प्रस्तावित विकास कार्यों के पूरा होने से मंगला एवं आसपास के क्षेत्रों में नागरिक सुविधाएं बेहतर होंगी तथा क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post