Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। रतनपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 14 हजार रुपये है, जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थों के कारोबार पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।
1 जुलाई 2026 को पुलिस ने गांधीनगर रतनपुर एवं जोगीअमराई क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान गांधीनगर निवासी विजय धीवर उर्फ लटी के कब्जे से 7 लीटर, जोगीअमराई निवासी सुधवरिया पवेल उर्फ रिया के कब्जे से 48 लीटर तथा केदार सिंह पाव के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। कुल 70 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 14 हजार रुपये आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपियों में विजय धीवर उर्फ लटी (26), सुधवरिया पवेल उर्फ रिया (28) तथा केदार सिंह पाव (45) शामिल हैं। तीनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, कौशल राम खुटे, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक अनिल सिंह, देवकी रावटे, आरक्षक पवन ठाकुर, धनराज कुम्भकार, आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर एवं मनीष जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

