Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। चकरभाठा पुलिस ने होटल-ढाबा चेकिंग अभियान के दौरान बालाजी ढाबा में अवैध रूप से शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराने और सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाए गए लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने ढाबा संचालक सहित कुल छह लोगों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 12 जून 2026 को ढाबा चेकिंग के दौरान बालाजी ढाबा, चकरभाठा में संचालक द्वारा अवैध रूप से शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही थी। मौके पर पांच व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते हुए पकड़ा गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ढाबा संचालक अशोक जोतवानी सहित हर्ष श्रीवास, अभिषेक कुमार सिंह, राजीव दुबे, मयंक सिंह और बिट्टू कौशिक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 36(ग) एवं 36(च) के तहत वैधानिक कार्रवाई की।
चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

