Social Activity BSP
इंदौर (Social Activity BSP)। तहफ़्फ़ुज़-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट (TNRAT) की इंदौर टीम ने कथित रूप से आपत्तिजनक व्हाट्सएप स्टेटस प्रसारित किए जाने के मामले में खजराना थाना, इंदौर में लिखित शिकायत दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। संगठन का आरोप है कि संबंधित स्टेटस के माध्यम से इस्लाम, उलेमा-ए-किराम, मुस्लिम समाज और हज़रत मुहम्मद मुस्तफा ﷺ की शान में अपमानजनक सामग्री साझा की गई।
TNRAT पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी धर्म, धार्मिक प्रतीक या पूजनीय व्यक्तित्व के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियां और घृणा फैलाने वाली सामग्री सामाजिक सौहार्द और भाईचारे को प्रभावित कर सकती हैं। संगठन ने कहा कि ऐसे मामलों में कानून के तहत निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई होना जरूरी है।
संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि उपलब्ध साक्ष्यों की जांच कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाए, जिससे समाज में शांति, सद्भाव और कानून व्यवस्था बनी रहे। साथ ही भविष्य में धार्मिक भावनाओं को आहत करने जैसे मामलों की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
TNRAT ने कहा कि संगठन संवैधानिक और कानूनी माध्यमों से देशभर में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है और ऐसे मामलों में कानून के दायरे में रहकर उचित कार्रवाई सुनिश्चित कराने का प्रयास जारी रहेगा। संगठन ने नागरिकों से सामाजिक सौहार्द, धार्मिक सम्मान और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

