कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बेलटुकरी में अवैध महुआ शराब बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 95 लीटर शराब जब्त

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। कोटा थाना पुलिस ने “चेतना विरुद्ध नशा” और “प्रहार अभियान” के तहत अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बेलटुकरी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 95 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 19 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेलटुकरी में दो लोग भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कोटा के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर गांव में दबिश दी गई।

रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी शत्रुहन उर्फ भूरू वर्मा (23 वर्ष) और लता बाई वर्मा (45 वर्ष) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग प्लास्टिक डिब्बों, जरीकेन और बोतलों में भरी कुल 95 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत लगभग 19 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक आकाश चौधरी, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की विशेष भूमिका रही।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post