लूतरा शरीफ दरगाह प्रबंधन में बड़ा बदलाव: इरशाद अली हटे, हाजी इकबाल हक बने नए मुतवल्ली

Social Activity BSP


बिलासपुर (Social Activity BSP)
। छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड ने दरगाह लूतरा शरीफ, सीपत की प्रबंधन व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए नई प्रबंधन समिति का गठन कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी आदेश के अनुसार संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष इरशाद अली को पद से हटा दिया गया है, जबकि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता हाजी मोहम्मद इकबाल हक को दरगाह का नया मुतवल्ली (अध्यक्ष) नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही दरगाह के सुचारु संचालन के लिए विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों और सदस्यों की नियुक्ति भी की गई है।

वक्फ बोर्ड के इस फैसले को लूतरा शरीफ दरगाह की व्यवस्था में एक बड़े प्रशासनिक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, दरगाह प्रबंधन को लेकर लंबे समय से क्षेत्र में असंतोष और चर्चाओं का माहौल बना हुआ था। पूर्व अध्यक्ष इरशाद अली के कार्यकाल को लेकर स्थानीय स्तर पर मनमानी, अव्यवस्था और प्रबंधन में पारदर्शिता की कमी जैसी शिकायतें सामने आती रही थीं। क्षेत्र के लोगों के बीच यह चर्चा भी लगातार बनी हुई थी कि दरगाह जैसी महत्वपूर्ण धार्मिक संस्था में बेहतर और जवाबदेह प्रबंधन की आवश्यकता है।

इसी पृष्ठभूमि में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ board ने मामले का संज्ञान लेते हुए दरगाह लूतरा शरीफ की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन कर दिया। बोर्ड ने सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय तथा मिलनसार छवि वाले हाजी मोहम्मद इकबाल हक को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें संस्था का नया मुतवल्ली नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र में नई उम्मीदें जगी हैं और लोगों को भरोसा है कि अब दरगाह की व्यवस्थाओं में सुधार, पारदर्शिता और विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाजी इकबाल हक समाजसेवा और धार्मिक कार्यों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। ऐसे में उनके नेतृत्व में दरगाह के प्रशासनिक और वित्तीय कामकाज में नियमितता आएगी, व्यवस्थाएं अधिक पारदर्शी होंगी और संस्था को सभी समुदायों को साथ लेकर आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। वक्फ बोर्ड के इस निर्णय का क्षेत्र में व्यापक स्वागत किया जा रहा है और लोगों को उम्मीद है कि नई समिति दरगाह के विकास, धार्मिक गतिविधियों के सुव्यवस्थित संचालन और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देगी।

वक्फ बोर्ड के आदेश के अनुसार नई समिति आगामी आदेश तक संस्था का संचालन करेगी। समिति को दरगाह के वित्तीय, प्रशासनिक और प्रबंधन संबंधी कार्यों की नियमित निगरानी और संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नई प्रबंधन समिति इस प्रकार है:
मुतवल्ली (अध्यक्ष)
हाजी मो. इकबाल हक (मरहूम श्यामुल हक), बिलासपुर
नायब मुतवल्ली
मोहम्मद सिराज (शेख इमामुद्दीन), रायपुर
रोशन खान (अहमद खान), लूतरा शरीफ
सेक्रेटरी
रियाज अय्यूब (मरहूम मा. गुलशेर), सीपत
खजांची
फैजान अहमद शेख (गुलाम अहमद), बेलतरा
नायब खजांची
जावेद रब्बानी, कोरबा
सदस्य
हाजी गुलाम साबरी (हाजी इब्राहीम खान), रायगढ़
हाजी मोहम्मद कुद्दूस (मरहूम अ. अलीम), बिलासपुर
अब्दुल रहीम (मरहूम अब्दुल रशीद), चांपा
हाजी जीनत अहमद (मरहूम अ. रशीद), बलौदा
मो. सज्जाद सिद्दीकी (मरहूम अली सिद्दीकी), कोरबा
मोहम्मद इमरान अली (मरहूम हबीबन अली), बिलासपुर
शेख सिकंदर बक्स (शेख फकीर), बिलासपुर
मोहम्मद एजाज खान (मो. सलीम खान), लूतरा शरीफ
शफीक खान (जीवन खान), बिलासपुर
अब्दुल वहाब अर्शफी, लूतरा शरीफ
हाजी अनाउल्लाह हक, लूतरा शरीफ
हाजी अब्दुल करीम बेग, लूतरा शरीफ
अब्दुल शाहनवाज मेमन, लूतरा शरीफ
शेख अफ्फार, लूतरा शरीफ



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post