Social Activity BSP
मनेंद्रगढ़ (Social Activity BSP)। तहफ्फुज-ए-नामूस-ए-रिसालत एक्शन ट्रस्ट (TNRAT) के राष्ट्रीय उप मुख्यालय मनेंद्रगढ़ की ओर से नाजिया इलाही खान द्वारा पैगम्बर हज़रत मुहम्मद ﷺ एवं उम्मुल मोमिनीन हज़रत आयशा सिद्दीका रज़ियल्लाहु अन्हा के संबंध में कथित आपत्तिजनक बयान दिए जाने के मामले में सिटी कोतवाली थाना मनेंद्रगढ़ में लिखित शिकायत पत्र सौंपकर FIR दर्ज करने की मांग की गई है।
शिकायत पत्र में कहा गया है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित कथित आपत्तिजनक बयानों के संबंध में उपलब्ध तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर विधिसम्मत जांच कर प्रकरण दर्ज किया जाए तथा कानून के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाए। TNRAT के प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी से मुलाकात कर मामले की गंभीरता से अवगत कराया।
थाना प्रभारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि मामले में उच्च अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक विधिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया कि TNRAT संविधान और कानून के दायरे में रहकर शांतिपूर्ण एवं वैधानिक माध्यमों से अपनी बात रखता है तथा किसी भी प्रकार की हिंसा, उग्रता या कानून हाथ में लेने का समर्थन नहीं करता।
संगठन ने कहा कि नामूस-ए-रिसालत ﷺ के सम्मान और सभी धर्मों की धार्मिक भावनाओं की रक्षा के लिए विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई आवश्यक है। इसी उद्देश्य से यह शिकायत प्रस्तुत की गई है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

