Social Activity BSP
बिलासपुर (Social Activity BSP)। स्वच्छता पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में विशेष स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। इस अभियान में निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक तकनीकी (परियोजना एवं योजना) रमेश चन्द्र महापात्र सहित विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों और नारी शक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया और स्वच्छ व स्वस्थ कार्यस्थल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल कार्यालय परिसर में साफ-सफाई को बढ़ावा देना रहा, बल्कि कर्मचारियों के बीच स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सहभागिता को भी मजबूत करना था।
उल्लेखनीय है कि 16 जून से 30 जून 2026 तक आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एसईसीएल मुख्यालय और विभिन्न संचालन क्षेत्रों में लगातार स्वच्छता एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद




.jpeg)

