नाजिया इलाही के खिलाफ FIR की मांग तेज, दुर्ग में TNRAT समेत तीन संगठनों ने सौंपा संयुक्त शिकायत पत्र

Social Activity BSP

दुर्ग (Social Activity BSP)। नाजिया इलाही द्वारा पैगम्बर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद ﷺ एवं उम्मुल मोमिनीन हज़रत आयशा सिद्दीका रज़ियल्लाहु अन्हा की शान में कथित रूप से आपत्तिजनक बयान दिए जाने के विरोध में Tahaffuz-E-Namoos-E-Risalat Action Trust (TNRAT), TNRAT Wing Yuva Muslim Sangthan Durg और Raza Welfare Society ने संयुक्त रूप से पुलिस अधिकारियों को शिकायत पत्र सौंपकर तत्काल FIR दर्ज करने की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पैगम्बर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद ﷺ और उम्मुल मोमिनीन हज़रत आयशा सिद्दीका रज़ियल्लाहु अन्हा की शान में किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाती है और इससे समाज में तनाव व वैमनस्य की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। संगठनों ने मांग की कि शिकायत पत्र में उल्लिखित तथ्यों एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की निष्पक्ष जांच कर शीघ्र FIR दर्ज की जाए तथा कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाए।

संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन को यह भी अवगत कराया कि यदि 48 घंटे के भीतर FIR दर्ज नहीं की जाती है, तो दुर्ग का मुस्लिम समाज लोकतांत्रिक, शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि धार्मिक भावनाओं के सम्मान और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए विधिसम्मत कार्रवाई आवश्यक है। संगठनों ने सभी नागरिकों से शांति, भाईचारा और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि अपनी धार्मिक भावनाओं की रक्षा के लिए केवल संवैधानिक और कानूनी माध्यमों का ही सहारा लिया जाए।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post