Social Activity BSP
बैठक में अध्यक्ष पद के लिए श्री बलराम देवांगन ने श्रीमती गायत्री दुबे के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित सभी अभिभावकों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए श्री पुष्पेंद्र साहू द्वारा श्री धनंजय नवरंग के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।
समिति के सदस्य के रूप में श्री बलराम देवांगन, श्री मनोज दुबे, श्री पुष्पेंद्र साहू, श्री दुर्गेश यादव, श्री दिनेश कौशिक, श्री कृष्णा पाण्डेय, श्री गिरधर पाटले, श्री योगेश गुप्ता, श्री फागूराम, श्री हरिशंकर, श्री गुरुदेव प्रसाद बारले, श्री दिलेंद्र मनहर, श्रीमती सविता श्रीवास, श्रीमती गंगाबाई, श्रीमती पंच कुमारी, श्री अनिल कुमार सोनी, श्रीमती निशा निषाद, श्री चंद्रशेखर, श्री बल्लू कुमार, श्री सनत कुमार केवट, श्री अनिल साहू, श्री संजू रजक तथा श्री विजय गोस्वामी सहित अन्य अभिभावकों को शामिल किया गया।
बैठक के दौरान नवगठित समिति के सदस्यों ने विद्यालय के समग्र विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण तथा शाला के प्रभावी संचालन के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता अरुण पांडे एवं संतोष तिवारी तथा शिक्षक विकास कायरवार ने उपस्थित अभिभावकों एवं समिति सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और विद्यालय के विकास कार्यों में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।
विद्यालय के प्राचार्य अजीत कुमार कुजूर ने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित शाला प्रबंधन समिति के सहयोग से विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद
Click here 👆👆





.jpeg)

