महिला ऑटो चालक से कथित छेड़छाड़ और मारपीट, सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज; ई-रिक्शा संघ ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। 27 जून 2026 की रात करीब 8:15 बजे अमेरी फाटक के पास एक महिला ऑटो चालक के साथ कथित छेड़छाड़, मारपीट और अभद्र व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

जानकारी के अनुसार महिला चालक सवारी छोड़ने अमेरी फाटक क्षेत्र गई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही सफेद रंग की कार (क्रमांक CG-09-JS-0782) के चालक ने कथित रूप से लापरवाही से वाहन चलाते हुए ओवरटेक कर ऑटो के सामने वाहन रोक दिया। आरोप है कि कार चालक नशे की हालत में था और उसने महिला के साथ गाली-गलौज, अभद्र भाषा का प्रयोग तथा कथित छेड़छाड़ की। जब महिला ने अपने मोबाइल फोन से घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो आरोपी ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया और कथित रूप से थप्पड़ भी मारा।




महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। इसकी सूचना ई-रिक्शा संघ के अध्यक्ष इमरान अली को दी गई। सूचना मिलते ही इमरान अली अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी वहां से जा चुका था।

इसके बाद पीड़िता एवं ई-रिक्शा संघ के पदाधिकारी सिविल लाइन थाना पहुंचे, जहां घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। संघ के अनुसार थाना प्रभारी ने मामले में शीघ्र कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ई-रिक्शा संघ ने बताया कि महिला चालक के समर्थन में संघ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और पूरे मामले में अध्यक्ष इमरान अली के नेतृत्व में पीड़िता को सहयोग प्रदान किया गया।



Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- इमरान अली








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post