रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस ने प्रेस क्लब को भेंट किया वाटर कूलर, समाज सेवा के कार्यों की दी जानकारी

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बिलासपुर प्रेस क्लब को एक वाटर कूलर भेंट किया। प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन सीमा ठाकुर के नेतृत्व में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग पत्रकारों एवं प्रेस क्लब आने वाले लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगा।




कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्लब की अध्यक्ष सीमा ठाकुर, सचिव भारती सालुंके एवं कोषाध्यक्ष प्रियंका रिकी जीवनानी ने बताया कि वर्ष 2018 में स्थापित रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर क्वींस महिलाओं द्वारा संचालित एक सामाजिक संस्था है, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, जनजागरूकता और सेवा कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में रोटेरियन प्रेरणा सुराणा के कार्यकाल में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 10 पिंक लाइन उपलब्ध कराई गईं। वर्ष 2020-21 में रोटेरियन शिल्पी चौधरी के नेतृत्व में कोरोना महामारी के दौरान मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर, बेड, राशन एवं दवाइयों की सहायता प्रदान की गई। इसके अलावा गनियारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशुओं के लिए नियोनेटल आईसीयू की स्थापना भी कराई गई।


क्लब द्वारा वर्ष 2022 में वसुंधरा नगर में रोटरी गार्डन का निर्माण कराया गया। वर्ष 2023 में बर्न पीड़ित महिलाओं के उपचार, एम्बुलेंस सेवा, वेंडर्स को ठेले वितरण तथा ग्राम गातौरी के प्राथमिक विद्यालय के नवीनीकरण जैसे कार्य किए गए। वर्ष 2024 में रोटेरियन मनीषा जायसवाल के कार्यकाल में रोटरी गार्डन में मंदिर निर्माण, स्वास्थ्य शिविर और ग्राम लिमतरी के प्राथमिक विद्यालय का नवीनीकरण कराया गया।

वर्तमान सत्र 2025-26 में अध्यक्ष सीमा ठाकुर, सचिव भारती सालुंके एवं कोषाध्यक्ष प्रियंका जीवनानी के नेतृत्व में दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद प्रतियोगिताएं, कैंसर मरीजों को आर्थिक सहायता तथा हैप्पी स्कूल प्रोजेक्ट के अंतर्गत चंदन आवास, राजकिशोर नगर स्थित शासकीय विद्यालय में शौचालय, पेयजल, कक्ष निर्माण, पेंटिंग एवं अन्य विकास कार्य कराए गए हैं। क्लब प्रतिवर्ष कन्या विवाह सहायता, स्वेटर, कंबल, खाद्य सामग्री, स्टेशनरी एवं दवाइयों का वितरण भी करता है तथा आवश्यकता वाले स्थानों पर वाटर कूलर स्थापित करता है।


क्लब की ओर से मैराथन, फुटबॉल प्रतियोगिता, गरबा, साड़ी वॉकेथॉन और होली सेलिब्रेशन जैसे फंडरेजर कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, जिनसे प्राप्त राशि समाज सेवा के कार्यों में खर्च की जाती है।

इस अवसर पर क्लब की सदस्य वंदना सिंह, मनीषा जायसवाल, संगीता चौधरी, ऋषि हाजा, बंटी सोनी, सुनीता अग्रवाल, कामिनी गोयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post