सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ, वसंत क्लब में आयोजित हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। एसईसीएल के वसंत विहार स्थित वसंत क्लब में शनिवार को कोल माइन्स ऑफिसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीएमओएआई) की एसईसीएल शाखा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसईसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास रहे।

अपने संबोधन में बिरंची दास ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम अधिकारियों के हितों की रक्षा के साथ-साथ संगठन एवं कंपनी की प्रगति में सकारात्मक और रचनात्मक भूमिका निभाएगी।

समारोह में सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के अध्यक्ष आशीष त्यागी, उपाध्यक्ष तिलकराज एवं अजय पंडित, महासचिव आलोक खुल्लर, संयुक्त महासचिव डॉ. अनु नेहा एवं डॉ. सुमित कृष्णन, कोषाध्यक्ष अनुप रहाटे तथा संयुक्त कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता ने अपने-अपने पदों की शपथ ग्रहण की।

उल्लेखनीय है कि सीएमओएआई एसईसीएल शाखा के चुनाव के तहत 6 जून 2026 को एसईसीएल मुख्यालय तथा 7 जून 2026 को विभिन्न क्षेत्रीय इकाइयों में मतदान संपन्न हुआ था। इसके बाद 8 जून 2026 को चुनाव परिणाम घोषित किए गए थे।

शपथ ग्रहण समारोह में एसईसीएल के अधिकारी एवं सीएमओएआई के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post