एसईसीएल में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ, स्वच्छता शपथ के साथ कर्मियों को किया गया जागरूक

Social Activity BSP

बिलासपुर (Social Activity BSP)। भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत एसईसीएल मुख्यालय में ‘स्वच्छता पखवाड़ा 2026’ का शुभारंभ स्वच्छता शपथ के साथ किया गया। 16 जून से 30 जून 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान की शुरुआत 16 जून को एसईसीएल मुख्यालय में आयोजित शपथ कार्यक्रम से हुई।

कार्यक्रम में एसईसीएल के सीएमडी हरीश दुहन ने मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन के आगंतुक कक्ष में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमसंघ प्रतिनिधियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर निदेशक (तकनीकी/संचालन) एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी/योजना एवं परियोजना) रमेश चंद्र महापात्र सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी और श्रमसंघ प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में सीएमडी हरीश दुहन ने स्वच्छता को संस्थागत संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए सभी कर्मियों से स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी रूप से पूरा किया जा सकता है।

एसईसीएल प्रबंधन के अनुसार स्वच्छता पखवाड़ा के दौरान कंपनी की सभी इकाइयों और प्रतिष्ठानों में स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न सहभागिता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।


Social Activity BSP👈

रिपोर्ट :- शेख सरफराज़ अहमद








Click here 👆👆

Post a Comment

Previous Post Next Post